- होम >>
MP News: कोदो-कुटकी पर 4290 रुपये प्रति क्विंटल के दर से मिलेगी MSP, किसानों के लिए मोहन यादव सरकार ने की कई घोषणाएं
- न्यूज़
- Saturday | 29th June, 2024
श्री अन्न उत्सव में कई योजनाओं का एलान बालाघाट में सैनिकों को पदोन्नति देने के बाद सीएम यादव ईतवारी बाजार के कृषि उपज मंडी में श्री अन्न उत्सव और किसान सम्मान समारोह में शामिल हुए।
यहां उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कई अहम घोषणाएं कीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम यादव ने कहा कि सरकार जल्द किसानों से कोदो-कुटकी की फसल एमएसपी के आधार पर खरीदेगी। किसान कल्याणहमारी प्राथमिकता...आज बालाघाट में आयोजित श्रीअन्न उत्सव व किसान सम्मान समारोह में सहभागिता कर उपस्थित अन्नदाताओं को श्रीअन्न के अधिक से अधिक उत्पादन हेतु प्रोत्साहित किया।मध्यप्रदेश सरकार रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन जैसी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से… pic.twitter.com/Kvr6SU2v6T— Dr Mohan Yadav (DrMohanYadav51) June 29, 2024 उन्होंने कहा कि सरकार न सिर्फ मोटा अनाज उगाने वाले किसानों से 4290 रुपये प्रति क्विंटल के दर पर कोदो-कुटकी खरीदेगी बल्कि अनुदान भी देगी।
मुख्यमंत्री ने बालाघाट में एक्सीलेंस कॉलेज खोलने की भी घोषणा की।
मध्य प्रदेश शासन की लाडली बहना योजना के तहत मुख्यमंत्री ने पांच जुलाई को बहनों के खातों में राशि डालने की बात कही। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने किसानों की ब्याज माफी के तहत घोषणा करते कहा कि जिले के 32 हजार 161 किसानों की 41 करोड़ की राशि का ऋण माफ किया जाएगा। हमारे वादे पर कांग्रेस के पेट में दर्द क्यों? मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वादे पर कांग्रेस का पेट दुखता है।
पांच सालों के अंदर इस राशि से भी अधिक में धान व गेहूं खरीदा जाएगा।
हर साल फसल खरीदने की दर बढ़ाई जाएगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।