- होम >>
MP News: मध्य प्रदेश की धरती उगलेगी सोना, सिंगरौली में गुरहर पर्वत पर मिली खदान में जल्द काम होगा शुरू
- न्यूज़
- Saturday | 22nd June, 2024
मध्य प्रदेश में 2002 से सोने की खोज चल रही है बता दें कि मध्य प्रदेश में 2002 से सोने की खोज चल रही है।
सोने की संभावनाओं का सर्वेक्षण करते हुए भारतीय भूविज्ञानिक सर्वेक्षण ने सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की थी।
इसके बाद यहां खनन की स्वीकृति दी गई है।
सिंगरौली के अलावा प्रदेश के सिवनी, बैतूल, जबलपुर, कटनी, बालाघाट, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिलों में भी सोने की तलाश की जा रही है। एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम निकलेगा सोना सिंगरौली के बुरहर पहाड़ पर मिली सोनी की खदान में उत्खनन करने पर एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना निकाला जाएगा।
ये खदान कुल 149.30 हेक्टेयर में फेली है।
पथरीली भूमि वाले इस क्षेत्र में पिछले दो साल से सोने की खोज की जा रही थी।
इसमें भारत सरकार के भू-विज्ञानियों की मदद ली गई। चूना पत्थर की पांच, मैगनीज की तीन खदानों की होगी नीलामी मध्य प्रदेश मप्र के सतना जिले के पहरी, भटिया और रेवरा की चूना पत्थर खदान, रीवा की चोरगड़ी पुरैना और दमोह के सूखा सत्पारा की चूना पत्थर खदान नीलाम की जाएगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।