Pune Porsche Car Accident: पुणे हादसे में मृत अश्वनी और अनीस ने घर आने के लिए किया था टिकट बुक, ऐसे बनाया था पूरा प्लान

पुणे से अक्सर वह अपने घर पर फोन किया करता था और इसी दौरान कुछ दिन पहले ही उसने अगले महीने यानी जून में छुट्टी पर आने की जानकारी दी थी।

संभवतः इसके लिए अनीश ने रिजर्वेशन भी कर लिया था और 10 जून के बाद उसे पाली आना था। अनीश के वापस आने का इंतजार घर के लोगों को था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि अनीस नहीं आ पाएगा और उसकी मौत की खबर आ जाएगी। 14 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने जबलपुर आई थी अश्वनी वहीं, मृतक लड़की अश्वनी के पिता ने बताया कि वह 14 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाने जबलपुर आई थी।

अब 18 जून को मेरे जन्मदिन पर आने का वादा किया था।

इसके लिए अश्वनी ने टिकट भी बुक करा ली थी।

घर में पिता के जन्‍मदिन की खुशी मनाने के लिए लिए रोज बात करती थी।

यह करेंगे, वह करेंगे लेकिन, भगवान को कुछ और ही मंजूर था। अश्वनी ने दसवीं और बारहवीं में 99 प्रतिशत हासिल किया था।

उसने ज्ञान गंगा कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।