जेपी नड्डा ने I.N.D.I.A को घोटालेबाजों का बताया गठबंधन, बोले- कांग्रेस ने पाताल लोक तक में किया भ्रष्टाचार

जेएनएन, विदिशा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को आईएनडीआईए पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए पारिवारिक पार्टियों और घोटालेबाजों का गठबंधन है, इनमें से कुछ जेल में है तो कुछ बेल पर है।

ये दलितों, आदिवासियों और पिछड़ा वर्ग का हक छीन कर धार्मिक आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते कभी नहीं कर पाएंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने क्या कुछ कहा? सिरोंज में भाजपा प्रत्याशी लता वानखेड़े के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आज देश के लोगों को यह जानना जरुरी है कि एक तरह नरेंद्र मोदी है तो दूसरी तरफ कौन है।

दूसरी तरफ घमंडिया गठबंधन है।

मोदी जी कहते है, भ्रष्टाचार हटाओ और ये कहते हैं भ्रष्टाचारियों को बचाओ।

ये भ्रष्टाचारियों को बचाने का टोला है। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने धरती, आकाश और पाताल लोक में तक भ्रष्टाचार किया। यह भी पढ़ें:  धार्मिक आधार पर आरक्षण के लिए कोई जगह नहीं, जेपी नड्डा ने अंबेडकर को याद कर कांग्रेस को सुनाया जेपी नड्डा ने कांग्रेस के साथ-साथ भ्रष्टाचार को लेकर अखिलेश यादव, लालू यादव और अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।