- होम >>
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और मंत्री अब खुद भरेंगे इनकम टैक्स, मोहन यादव सरकार का ऐतिहासिक फैसला
- न्यूज़
- Tuesday | 25th June, 2024
आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय...CabinetDecisionsMPDrMohanYadavCMMadhyaPradesh pic.twitter.com/eiQNz2t7ep— Dr Mohan Yadav (DrMohanYadav51) June 25, 2024 यह भी पढ़ें: MP News: कैबिनेट में आज बजट प्रस्तावों पर लगेगी मुहर, कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनरों को लेकर लिए जाएंगे अहम निर्णय सरकार के बचेंगे करोड़ों रुपये बता दें कि प्रदेश में मंत्रियों की संपत्ति 18.54 करोड़ रुपये है, फिर भी इनका इनकम टैक्स राज्य सरकार भरती आ रही है।
देश में मध्य प्रदेश समेत 6 राज्य हैं,जहां मंत्रियों का इनकम टैक्स राज्य सरकार भरती है।
जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल है। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम यादव ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि कैबिनेट की बैठक में कई सारे निर्णय लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति को लेकर अहम फैसले हुए हैं।
मोहन यादव ने कहा कि अब हमारे सारे मंत्रीगण अपने-अपने इनकम टैक्स खुद ही भरेंगे। कैबिनेट बैठक में और क्या लिए गए फैसले इसके अलावा, मोहन यादव कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया कि मध्य प्रदेश के सभी विकासखंडों में स्थापित मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का संचालन कृषि स्नातक और कृषि क्षेत्र में काम करने वाली सहकारी समितियां करेंगी।
प्रत्येक विकासखंड में 45-45 नमूनों की जांच के लिए राशि सरकार की ओर से दी जाएगी।
इसके बाद संचालनकर्ता स्वयं मृदा परीक्षण करेंगे और राशि प्राप्त करेंगे। आज कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए... हमने निर्णय किया है कि हमारे मंत्रीगण इनकम टैक्स की दृष्टि से स्वयं का व्यय करेंगे, वह शासन से कोई वित्तीय सहायता नहीं लेंगे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।