सीधी दुष्कर्म मामला: एक दिन में 25 से 30 लड़कियों को फोन करता था बृजेश, दूसरी कक्षा तक पढ़ा दरिंदा लड़कियों को ऐसे फंसाता था अपने जाल में

सात लड़कियों से दुष्कर्म की बात स्वीकार की आरोपित ने सात लड़कियों से दुष्कर्म की बात स्वीकार की है, लेकिन अभी तक पांच ही सामने आई हैं, इनमें एक नाबालिग है।

आरोपित इतनी बड़ी संख्या में लड़कियों से बात कर चुका है कि अब पुलिस के लिए यह पता करना मुश्किल हो रहा है कि बाकी दो पीडि़त लड़कियां कौन हैं।

पुलिस सीडीआर में मिले नंबरों पर बात कर रही है, जिससे अन्य पीडि़त लड़कियों के बारे में जानकारी मिल सके। आरोपित पूरे समय नशे में रहता था जांच में सामने आया है कि आरोपित पूरे समय नशे में रहता था।

वह शाम के समय ही लड़कियों को बुलाता था, इस कारण भी अधिकांश लड़कियों ने आने से मना कर दिया, इससे वे वारदात का शिकार होने से बच गईं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपित दूसरी कक्षा तक पढ़ा होने के बाद भी बहुत शातिर है। ऐसे बनाता था शिकार वह दुष्कर्म की शिकार लड़की का मोबाइल छीनकर उसमें लड़कियों के वाट्सएप ग्रुप से नंबर निकालता और वायस चेजिंग एप से कॉलेज की प्राचार्य बनकर बात करता था।

लड़कियों के मोबाइल से नंबर निकालने या कोई एप इंस्टाल करने में उसका दोस्त लवकुश प्रजापति सहयोग करता था, पर दुष्कर्म की घटनाओं में बृजेश अकेला रहता था। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।