आयुष्मान से चयनित अस्पतालों को करना होगा कोविड मरीजों का निशुल्क उपचार, राशन कार्ड दिखाकर भी करवा सकेंगे उपचार 

संक्षेप:

  • कोरोना संक्रमितों का अस्पतालों में नि शुल्क उपचार होगा।
  • आयुष्मान से चयनित जिले के 40 निजी अस्पतालों में इलाज।
  • राशन कार्ड दिखाकर भी करवा सकेंगे उपचार।

 

बिलासपुर। कोरोना संक्रमण ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। जिला समेत पूरे प्रदेश में लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। भविष्य में किसी भी स्थिति ने निपटने के लिए उपचार की पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। जिसके लिए अब आयुष्मान कार्डधारियों को कोरोना संक्रमित होने पर उपचार की चिंता नहीं करनी होगी। आयुष्मान से चयनित जिले के 40 निजी अस्पतालों में इसका पूरी तरह नि शुल्क उपचार होगा। राज्य शासन ने इसके लिए सभी जिले के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी कर अस्पतालों में जरूरी व्यवस्था करने को कहा है। और पहले जिन निजी अस्पतालों ने कोविड मरीजों का उपचार किया था, उन्हें फिर से तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा निर्णय लिया गया है कि मरीजों का उपचार निशुल्क किया जाए और उन्हें आयुष्मान भारत से लाभांवित किया जाए। इसके लिए राज्य शासन ने संबंधित अस्पतालों को निर्देश दिए हैं। इस बारे में शासन से जिले के स्वास्थ्य विभाग को पत्र भी मिल चुका है। अब आयुष्मान से उपचार करने वाले अस्पतालों को यह जानकारी भेजी जा रही है।

संक्रमित होने की आशंका से, कई अस्पताल हटे पीछे

यह आदेश कई अस्पतालों को पसंद नहीं आ रहा है। उनका कहना है कि कोविड मरीज का उपचार करने पर उनके कर्मचारियों के संक्रमित होने की आशंका रहेगी। साथ ही आयुष्मान भारत से उपचार करने पर समय पर पैसे भी नहीं मिलते हैं। लेकिन शासन के आदेश की अवलेहना करने पर ये मुश्किल में पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़े : Senior Citizen Health: बुढ़ापे में बनी रहती है इन बीमारियों का खतरा, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान


राशन कार्ड दिखाकर भी करवा सकेंगे उपचार

प्रदेश में आयुष्मान योजना को खूबचंद बघेल योजना के अंतर्गत संचालित है। यदि किसी का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है तो वह उपचार से वंचित नहीं होगा। उसे अपना राशन कार्ड दिखाना होगा और इसी के माध्यम से चयनित अस्पताल को भर्ती कर उपचार किया जाएगा।


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य बिलासपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।