महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला 'बाबा' गिरफ्तार, आश्रम सील

संक्षेप:

  • पुलिस ने मंगलवार को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक ढोंगी "बाबा" को गिरफ्तार किया है।
  • बाबा ईश्वर दर्शन के नाम पर महिलाओं से अश्लील हरकतें करता था।
  • कोर्ट ने बाबा के आश्रम को सील करने के आदेश दिए हैं।

बलौदाबाजार: बालौदाबाजार में पुलिस ने मंगलवार को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में एक ढोंगी "बाबा" को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि बाबा ईश्वर दर्शन के नाम पर महिलाओं से अश्लील हरकतें करता था। कोर्ट ने बाबा के आश्रम को सील करने के आदेश दिए हैं।

कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम झबड़ी में बाबा रजनीश दुबे ने `भगवत सत्संग` के नाम से आश्रम बना रखा है। इस आश्रम में लंबे ग्रामीण और अन्य महिलाएं आती हैं। कई बार वह आश्रम में आने वाली महिलाओं को सत्संग के लिए बाहर भी ले जाता है। आरोप है कि मई 2019 में आश्रम में ही सेवा करने वाली गांव की एक महिला को सत्संग के बहाने बाबा बाहर ले गया। बाबा रजनीश दुबे ने महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया और उसके कपड़े फाड़ डाले।

महिला का आरोप है कि करीब एक साल से बाबा उससे छेड़छाड़ और अभद्रता कर रहा था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और आश्रम से बाहर निकाल दिया। इसके चलते महिला डर से चुप हो गई। हालांकि बाद में हिम्मत कर अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आई। आरोप है कि ईश्वर दर्शन के नाम पर बाबा महिलाओं ने से अक्सर छेड़खानी करता था।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


 

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

छत्तीसगढ़ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।