चुनाव की वजह से 40 में से सिर्फ 4 बसें ही शहर से गईं झारखंड

संक्षेप:

  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के कारण शहर से झारखंड जाने वाली बसों के पहिए थम गए हैं
  • शुक्रवार को सिर्फ चार बसें झारखंड गईं इनमें से भी एक बस को झारखंड में ही रोक लिया गया
  • शनिवार को एक भी बस झारखंड नहीं जाएगी क्योंकि उस दिन वहां मतदान का पहला चरण है

जशपुरनगर: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के कारण शहर से झारखंड जाने वाली बसों के पहिए थम गए हैं। सामान्य दिनों में शहर से लगभग 40 बसें झारखंड जाती थीं वहीं शुक्रवार को सिर्फ चार बसें झारखंड गईं इनमें से भी एक बस को झारखंड में ही रोक लिया गया है। शनिवार को एक भी बस झारखंड नहीं जाएगी क्योंकि उस दिन वहां मतदान का पहला चरण है।

झारखंड में शनिवार को पहले चरण का मतदान होना है। जशपुर के पड़ोसी जिले गुमला और सिमडेगा नक्सली दृष्टिकोण से अति संवेदनशील है। इसलिए इन दो जिलों को सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को जशपुर से झारखंड जाने वाली बसें जशपुर के बस स्टैंड से रवाना ही नहीं हुईं। सुबह के वक्त करीब 13 बसें झारखंड के लिए रवाना होती हैं, पर शुक्रवार को रांची से रायपुर चलने वाली सिर्फ एक रात्रिकालीन बस झारखंड के लिए निकली। सुबह 8 बजे के बाद से दोपहर 12 बजे तक 8 बसें और दोपहर बाद करीब दस से पंद्रह बसें झारखंड के लिए निकलती हैं, पर शुक्रवार को दोपहर में सिर्फ दो बस ही झारखंड रवाना हुई। शनिवार को इससे भी कम बसों के निकलने की संभावना है। बसों की समस्या से लोगों को अब चुनाव संपन्न होने के बाद ही निजात मिल सकता है।

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

छत्तीसगढ़ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।