गणतंत्र दिवस पर दंतेवाड़ा में लोन वर्राटू अभियान के तहत 24 नक्सलियों ने किया सरेंडर

संक्षेप:

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 12 महिलाओं सहित 24 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें एक-एक लाख रुपए के 3 इनामी भी शामिल हैं, जो कि DAKMS अध्यक्ष भी हैं।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 12 महिलाओं सहित 24 नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें एक-एक लाख रुपए के 3 इनामी भी शामिल हैं, जो कि DAKMS अध्यक्ष भी हैं। यह सभी अलग-अलग वारदातों में शामिल रहे हैं। इन सभी ने गणतंत्र दिवस पर गलत रास्ता छोड़कर तिरंगा हाथ में थाम है। प्रशासन की ओर से सरकार की योजना के तहत सभी को प्रोत्साहन राशि के तौर पर 10-10 हजार रुपए दिए गए हैं। इन सभी नक्सलियों ने चिकपाल में सरेंडर किया है।

दरअसल,गणतंत्र दिवस के दिन ये सभी नक्सली SP अभिषेक पल्लव के पास पहुंचे और सरेंडर कर दिया। आत्मसमर्पण किए जाने के बाद SP अभिषेक पल्लव ने उनके साथ डांस किया। सरेंडर करने वालों में कटेकल्याण निवासी आयतु मुचाकी, बामन डेंगा और कमली मड़काम तीनों DAKMS अध्यक्ष हैं और तीनों पर एक-एक लाख रुपए का इनाम है।

आप को बता दें कि यह `बदलम एड़का` यानी कि बदलता मन का असर है। इस बदलते मन और प्रशासन के लोन वर्राटू यानी घर वापस आइए अभियान के तहत पिछले 8 महीनों में 272 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं। अभी सरेंडर करने वाले सभी नक्सलियों के खिलाफ सड़क काटने और पुलिस पर हमले के कई थानों में आरोप दर्ज हैं।

ये भी पढ़े : युवती ने अश्लील वीडियो चैट कर बनाया एमएमएस, सोशल मीडिया पर वायरल करने की दी धमकी, मांगे 20 हजार रुपये


If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य दंतेवाड़ा की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।