Bihar News: डिजिटल करेंसी से करोड़ों की ठगी, पटना से मधुबनी का युवक गिरफ्तार; ऐसे किया फ्रॉड

ठगी के शिकार हुए लोगों को अब तक एक भी रुपये नहीं मिले हैं।

अब तक जिन पीड़ितों का नाम सामने आया है उसमें मधुबनी जिला के राजनगर निवासी ममता देवी से 15 लाख, हीरा देवी से दो लाख, मुन्नी देवी से 12 लाख, महेश कुमार राय से तीन लाख, मो. उमर से 02.55 लाख, राजेश कुमार से 15 लाख, मधुबनी जिला के खजौली निवासी अरुण कुमार साफी से 05.50 लाख, रंजीत कुमार यादव से 59 हजार, रणधीर कुमार से 85 हजार, नूर आलम से 24 लाख, जयनगर के अरविंद कुमार से छह लाख, शंकर राय से 24 लाख, पंकज साह से 23 लाख की ठगी की गई है। वहीं, दरभंगा के कमतौल निवासी पप्पू बैठा से पांच लाख, बहादुरपुर के तारालाही निवासी मिथिलेश कुमार से 01.50 लाख, ओझौल निवासी अशोक साह से 35 लाख, मनीगाछी निवासी संतोष कुमार महासेठ से आठ लाख रुपये लेकर ठगी कर ली।

इसके अतिरिक्त 50 से 60 आदमी ऐसे हैं जिनसे लाखों की ठगी की है। पत्नी सहित कोलकाता की महिला का नहीं मिला सुराग:करोड़ों की ठगी करने वाले अजय काफी शातिर पाया गया था।

वह अपने नाम से दो खाता संचालित करता था।

जबकि, पत्नी के नाम एक प्रोडक्ट कंपनी बनाकर उसे निदेशक बना दिया था।

जांच में यह बात सामने आई थी कि ठगी के रुपये में पत्नी के खाते का इस्तेमाल किया था।

उसके नेटवर्क में एक कोलकाता की भी महिला शामिल है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।