- होम >>
रोजाना Uttarakhand पहुंच रहे हजारों सैलानी... तपती गर्मी से राहत को इन पर्यटन स्थलों में लग रही भीड़... ले रहे सेल्फी
- न्यूज़
- Saturday | 1st June, 2024
वाहनों का खूब रेला दून के पर्यटक स्थलों को जाने वाले मार्गों पर इन दिनों वाहनों का खूब रेला नजर आ रहा है।
सुबह नौ बजे ही स्थानीय लोग प्राकृतिक जल स्रोतों का रुख कर रहे हैं, जबकि बाहरी क्षेत्रों से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को शहर से सटे गुच्चूपानी में करीब 5,500 पर्यटक पहुंचे।
जबकि लच्छीवाला नेचर पार्क में भी 3,000 से अधिक पर्यटक पहुंचे।
सहस्रधारा में सबसे अधिक 10 हजार के करीब पर्यटक पहुंचे।
इन तीनों जगहों पर पर्यटकों ने नदी और झरनों में नहाकर गर्मी से निजात पाने का प्रयास किया। लोग परिवार के साथ घंटों तक पानी के अंदर घुसे रहे।
सभी ने इस पल को अपने कैमरे में कैद किया।
कई लोग घर से खाना बनाकर ले गए थे, जबकि कई ने होटल व रेस्टारेंट में विभिन्न व्यंजन का आनंद लिया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।