- होम >>
Air Quality Index: दीपावली से पहले दून की आबोहवा संतोषजनक, उत्तराखंड के 13 शहरों में 24 घंटे थर्ड पार्टी मानिटरिंग शुरू
- न्यूज़
- Friday | 25th October, 2024

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव आइएफएस पराग मधुकर धकाते ने बताया कि शहर में निकायों के माध्यम से पानी का छिड़काव, ई-रिक्शा से जनजागरण अभियान, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर प्रदूषण नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को दीपावली पर अधिक ध्वनि और वायु प्रदूषण वाले पटाखों का प्रयोग न करें। दून में पिछले सात दिन का एयर क्वालिटी इंडेक्स तारीख, एक्यूआइ 24 अक्टूबर, 75 23 अक्टूबर, 67 22 अक्टूबर, 175 21 अक्टूबर, 159 20 अक्टूबर, 124 19 अक्टूबर, 123 18 अक्टूबर, 145 सावधान दीपावली के उल्लास में बिगड़ न जाए सेहतदीपावली रोशनी और उल्लास का पर्व है, शोर और धुएं का नहीं।
त्योहार मनाइए...पर अपनी सेहत, सुरक्षा और दूसरों को अनदेखा कर नहीं।
यह दीपोत्सव का महापर्व है।
कड़वाहट मिटाकर अपनों के गले मिलने और बड़ों से आशीष लेने का दिन है।
इसे पटाखों के शोर में गुम न होने दें। सांस व हृदय रोग के मरीज बरतें सावधानीधुएं से दीपावली के दौरान हवा में पीएम बढ़ जाता है।
अस्थमा के मरीज जब इस दूषित हवा में सांस लेते हैं तो उन्हें सांस लेने में परेशानी होती है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।