Forest Fire: उत्तराखंड व हिमाचल में अधिक धधक रहे जंगल, जम्‍मू-कश्‍मीर भी नहीं अछूता... आंकड़े दे रहे गवाही

जंगल की आग विकराल मध्य हिमालयी राज्य उत्तराखंड में जंगल की आग विकराल रूप धारण कर रही है।

आग अब गांव-घरों की दहलीज तक पहुंचने लगी है।

यद्यपि, अग्नि नियंत्रण के लिए वन विभाग जुटा है, लेकिन ये प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं।

स्थिति यह हो चली है कि इस बार अग्नि नियंत्रण के दौरान आग की चपेट में आने से 10 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

राज्य के जंगलों में अब तक आग की 1237 घटनाओं में 1691.22 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। उत्तराखंड जैसा ही परिदृश्य हिमाचल प्रदेश में भी है।

वहां के बिलासपुर, चंबा, धर्मशाला, जीएचएनपी कुल्लू, हमीरपुर, कुल्लू, मंडी, नाहन, रामपुर, शिमला, सोलन समेत अन्य वृत्तों के क्षेत्रों में आग की 1930 घटनाओं में 16 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जंगल झुलसा है।

वहीं जम्मू-कश्मीर को देखें तो वहां सांवा, पुंछ, राजोरी, शिवालिक रेंज, त्रिकुटा हिल के जंगलों में हाल के दिनों में आग की घटनाएं हुई हैं। उत्तराखंड में जंगल की आग वर्ष, घटनाएं, प्रभावित क्षेत्र (हेक्टेयर में) 2024 (अब तक) 1237, 1691.22 2023, 691, 823.64 2022, 2167, 3403.07 24 घंटे में 17 घटनाएं, 33.55 हेक्टेयर जंगल जला उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान विभिन्न वन प्रभागों में आग 17 घटनाएं (आरक्षित वन क्षेत्र में 10 और सिविल व वन पंचायत क्षेत्र में सात) सामने आईं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।