Lok Sabha Election 2024: उत्‍तराखंड की इन 10 विधानसभा सीटों पर पिछड़ी भाजपा, एक सीट पर निर्दलीय प्रत्‍याशी ने भी दिखाया दम

प्रदेश की पांचों सीटों पर जीत प्रदेश में इस लोकसभा चुनावों में कम मत प्रतिशत के बावजूद भाजपा ने आसानी से प्रदेश की पांचों सीटों पर जीत हासिल की है।

भाजपा प्रत्याशियों की न्यूनतम जीत के अंतर का आंकड़ा 1.60 लाख के पार रहा।

साथ ही प्रदेश की 70 में से 60 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को प्रतिद्वंद्वी के मुकाबले अधिक मत प्राप्त हुए हैं। बावजूद इसके 10 विधानसभा सीटों पर पिछडऩे को भी भाजपा गंभीरता से ले रही है।

इन सीटों में छह सीटें हरिद्वार और तीन सीटें टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की हैं, जबकि एक सीट नैनीताल-ऊधम सिंह नगर की है।

हरिद्वार में जिन छह सीटों पर भाजपा पीछे रही, उनमें से चार सीटें कांग्रेस और दो सीटें बसपा के पास हैं। निर्दल प्रत्याशी ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई वहीं, टिहरी गढ़वाल की तीन सीटों में से एक भाजपा, एक निर्दल और एक कांग्रेस के पास है।

टिहरी गढ़वाल की इन तीन विधानसभा सीटों पर तीसरे स्थान पर रहने वाले निर्दल प्रत्याशी ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी को पीछे छोड़ा। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर की जसपुर सीट पर कांग्रेस के विधायक हैं।

यही भाजपा के लिए सभी बड़ी चिंता का विषय भी है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।