- होम >>
RIMC पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कहा- जिन्दगी की जंग लड़ने के लिए खुद में साहस और ज्ञान विकसित करें
- न्यूज़
- Sunday | 1st September, 2024
विफलता के भय को विकास का सबसे बड़ा हत्यारा बताते हुए धनखड़ ने कैडेट्स से कहा जीवन में कभी विफलता से न डरें, यह सफलता की ओर एक कदम है।
डर की भावना आपकी प्रतिभा के उपयोग और आपके संभावनाओं की वास्तविकता में बाधा डालती है।
हमेशा याद रखें, डर हमारे विकास की यात्रा का आवश्यक हिस्सा है। आरआईएमसी और सैनिक स्कूलों में लड़कियों की भर्ती की सराहना की चंद्रयान मिशन की सफलता की कहानी का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा, ऐतिहासिक चंद्रयान मिशन को याद करें चंद्रयान 2 आंशिक रूप से सफल हुआ लेकिन पूरी तरह से नहीं।
कुछ के लिए यह विफलता थी और समझदार लोगों के लिए यह सफलता की ओर एक कदम था।
और 23 अगस्त पिछले वर्ष को चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड किया, और भारत इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाला पहला राष्ट्र बन गया। यह भी पढ़ें- केदारनाथ पैदल मार्ग पर लौटी रौनक, Kedarnath Dham के लिए रवाना हुए 2075 यात्री; व्यापारियों ने ली राहत की सांस आरआईएमसी और सैनिक स्कूलों में लड़कियों की भर्ती की सराहना करते हुए धनखड़ ने कहा कि ये कदम लिंग समानता और न्याय के लिए महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाते हैं।
हमारी महिलाएं लड़ाकू विमानों की पायलट हैं, वे अंतरिक्ष मिशनों की कमान संभाल रही हैं, और हर रुकावट को तोड़ रही हैं।
लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण निश्चित रूप से एक गेम चेंजर होगा। इस अवसर पर उत्तराखंड के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज के कमांडेंट, कर्नल राहुल अग्रवाल, कैडेट्स, शिक्षकगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।