Uttarakhand: इस वर्ष 10268 हेक्टेयर में 1.14 करोड़ पौधे लगाएगा वन विभाग, होगी जियो टैगिंग

पौधारोपण की तस्वीर पर नजर दौड़ाएं तो जंगलों में प्रतिवर्ष औसतन एक से डेढ़ करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं।

ऐसे में राज्य गठन के बाद से अब तक वनावरण में वृद्धि होनी चाहिए थी, लेकिन यह 45 प्रतिशत के आसपास ही सिमटी हुई है।

इससे पौधारोपण की गुणवत्ता और विभागीय कार्यशैली पर प्रश्न उठना स्वाभाविक है। यद्यपि, अब सरकार ने इस विषय को गंभीरता से लिया है।

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कुछ समय पहले हुई विभागीय समीक्षा बैठक में पौधारोपण के तहत रोपे गए पौधों के जीवित रहने की दर बढ़ाने के दृष्टिगत अनुश्रवण पर विशेष ध्यान देने और कार्मिकों की जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।

साथ ही रोपे गए पौधों की जानकारी आन लाइन करने को कहा था। इस कड़ी में विभाग सक्रिय हो गया है।

राज्य के वन क्षेत्रों में इस वर्ष 10268 हेक्टेयर क्षेत्र में वर्षाकालीन पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है।

इसमें विभिन्न प्रजातियों के 1.14 करोड़ लगाए जाने हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।