Uttarakhand by Election 2024: इस सीट पर 10 जुलाई को है उपचुनाव, अभी तक मजबूत प्रत्याशी ढूंढ रही कांग्रेस

भाजपा के दांत खट्टे करना चाहती है कांग्रेस यह लगभग निर्धारित है कि भाजपा की ओर से पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी ही इस सीट पर उपचुनाव में दावेदारी करेंगे।

यही कारण है कि कांग्रेस बदरीनाथ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा के दांत खट्टे करना चाहती है। इसे ध्यान में रखकर ऐसे प्रत्याशी की तलाश की जा रही है, जो भाजपा और पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को कड़ी चुनौती प्रस्तुत कर सके।

इसे ध्यान में रखकर जातीय समीकरणों को साधने पर पार्टी का जोर है।

पार्टी की चमोली जिला इकाई और क्षेत्रीय नेताओं को इस कार्य पर लगाया गया है। कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी के चयन के साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी शक्ति से जुटी है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा पार्टी के अन्य रणनीतिकारों के साथ क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं।

लोकसभा चुनाव में इस विधानसभा क्षेत्र में कई बूथों पर कांग्रेस ने भाजपा से अधिक मत लेकर चौंकाया है।

चमोली जिला कांग्रेस इकाई के साथ ही स्थानीय क्षत्रपों के सहयोग से दमदार प्रत्याशी पर मंथन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि एक-दो दिन में उपचुनाव लड़ने के संभावित दावेदारों का पैनल तैयार किया जाएगा।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।