Uttarakhand By Election 2024: कांग्रेस दोनों सीटों के लिए आज घोषित करेगी प्रत्याशी, मंथन में जुटेगी भाजपा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि पार्टी के तीन प्रत्याशियों का पैनल तैयार है।

शनिवार को सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा और सहमति के उपरांत केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। विस की दो सीटों के उपचुनाव को आज से मंथन में जुटेगी भाजपा लोकसभा चुनाव में राज्य की पांचों सीटों पर लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप करने के बाद भाजपा अब राज्य में विधानसभा की दो सीटों बदरीनाथ व मंगलौर के उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाने में जुट गई है।

लोस चुनाव की समीक्षा और विस उपचुनाव को लेकर रणनीति पर मंथन के लिए भाजपा की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शनिवार से देहरादून में प्रारंभ होगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उक्त जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को पहले दिन सुबह 11 बजे से लोकसभा विस्तारकों व विस क्षेत्रों के विस्तारकों की बैठक होगी।

शाम पांच बजे से पार्टी की प्रांतीय कोर कमेटी की बैठक होगी। इसमें भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत कोर कमेटी के सदस्य शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि 16 जून को सुबह 11 बजे से प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के साथ प्रांतीय नेतृत्व बैठक करेगा। इसमें मुख्यमंत्री एवं प्रदेश प्रभारी की उपस्थिति में लोकसभा चुनाव में मिली शानदार जीत के लिए धन्यवाद प्रस्ताव के साथ ही विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

दोपहर बाद तीन बजे से सभी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों, मोर्चा अध्यक्षों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।