- होम >>
Uttarakhand by Election: केदारनाथ में भाजपा के पांच मंत्रियों के कौशल की परीक्षा, उपचुनाव में बनाएंगे जीत का माहौल
- न्यूज़
- Wednesday | 18th September, 2024
बदरीनाथ सीट के उपचुनाव से सबक लेते हुए पार्टी अब केदारनाथ सीट के उपचुनाव को लेकर मैदान में उतर चुकी है, जबकि अभी उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित भी नहीं हुआ है।
भाजपा विधायक शैलारानी रावत के निधन के कारण यह सीट रिक्त हुई है। ऐसे में पार्टी के सामने इसे अपने पास बरकरार रखने की चुनौती है।
यही कारण है कि भाजपा ने केदारनाथ के लिए प्रभारी व सह प्रभारी, प्रवासी कार्यकर्ताओं की तैनाती करने के साथ ही सरकार के पांच मंत्रियों को भी मोर्चे पर उतारा है। भाजपा ने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पांच मंडलों में एक-एक कैबिनेट मंत्री को जिम्मेदारी दी है।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को गुप्तकाशी, सतपाल महाराज को ऊखीमठ, रेखा आर्या को अगस्त्यमुनि, सुबोध उनियाल को अगस्त्यमुनि ग्रामीण और गणेश जोशी को सतेराखाल मंडल का जिम्मा दिया गया है। मंत्रियों को अपने-अपने मंडलों में पार्टीजनों के साथ निरंतर बैठकें करने व जनता दरबार लगाने को कहा गया है।
मंत्री एक बार अपने क्षेत्र का दौरा भी कर चुके हैं।
मंत्रियों को मोर्चे पर उतारने के पीछे पार्टी की मंशा यही है कि उपचुनाव से पहले अपने पक्ष में माहौल बनाया जाए।
साथ ही जनसमस्याओं का निराकरण भी सुनिश्चित कराया जाए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।