- होम >>
Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: कांग्रेस के एक विधायक समेत अन्य दलों के नौ पूर्व विधायकों ने थामा था भाजपा का दामन, परिणामों के बाद क्या होगा उनके साथ?
- न्यूज़
- Tuesday | 4th June, 2024
दलबदल का खेल उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के साथ ही दलबदल का खेल भी यहां आरंभ हो गया था।
मुख्यतया लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के पाला बदलने की प्रक्रिया तेज होती है।
वर्ष 2007 में भाजपा के सत्ता में आने पर भुवन चंद्र खंडूड़ी मुख्यमंत्री बने। उस समय वह गढ़वाल लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।
विधायक बनने के लिए उन्होंने धुमाकोट से कांग्रेस विधायक टीपीएस रावत का इस्तीफा कराया और उपचुनाव में जीत दर्ज की।
रावत ने लोकसभा का उपचुनाव लड़ा और सांसद बने। भाजपा को उसी की तर्ज पर कांग्रेस ने वर्ष 2012 में जवाब दिया, जब टिहरी गढ़वाल से लोकसभा सदस्य विजय बहुगुणा मुख्यमंत्री बने।
बहुगुणा के लिए सीट छोड़ी ऊधम सिंह नगर जिले के अंतर्गत सितारगंज सीट से भाजपा विधायक किरण मंडल ने।
इसके ऐवज में मंडल को कुमाऊं मंडल विकास निगम में मंत्री पद के दर्जे के साथ जिम्मेदारी दी गई। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के क्षत्रप सतपाल महाराज भाजपा में चले गए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।