उत्तराखंड: देहरादून पहुंचीं प्रियंका गांधी, पार्टी का घोषणा पत्र करेंगी जारी

संक्षेप:

  • एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित करेगी प्रियंका 
  • वर्चुअल रूप से सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को किया जाएगा कवर
  • जनता के सम्मुख रखा जाएगा कार्यों का ब्यौरा

देहरादून। आज बुधवार कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी देहरादून में एक चुनावी जनसभा व वर्चुअल रैली को संबोधित करेने सुबह करीब दस बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचीं। यहां से वह देहरादून के लिए रवाना हो गईं। देहरादून पहुंचने पर कांग्रेसी नेताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया।इसके साथ ही प्रियंका पार्टी के घोषणापत्र ‘उत्तराखंडियत स्वाभिमान प्रतिज्ञा पत्र’ को भी जारी करेंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका दून स्कूल का दौरा करेंगी। 

वर्चुअल रूप से सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी प्रियंका  

दून के कैनाल रोड पर स्थित लग्जूरिया फार्म में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित होने वाली इस चुनावी जनसभा के लिए पार्टी की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी रैली में प्रियंका गांधी पार्टी के घोषणा पत्र को भी जारी करेंगी। कांग्रेस पार्टी प्रियंका की इस रैली को वर्चुअल रूप से राज्य की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से जोड़ते हुए पूरे राज्य को कवर करेगी। 

ये भी पढ़े : राम दरबार: 350 मुस्लिमों की आंखों में गरिमयी आंसू और जुबां पर श्री राम का नाम


जनता के सम्मुख रखा जाएगा कार्यों का ब्यौरा

इसके माध्यम से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यों का ब्यौरा जनता के सम्मुख रखा जाएगा। मंगलवार देर शाम संगठन महामंत्री मथुरादत्त जोशी, अमरजीत सिंह, शांति रावत, प्रतीमा बड़ोनी आदि नेताओं ने रैली स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।

Related Articles