- होम >>
Uttarakhand Weather: आज देहरादून और नैनीताल में भारी वर्षा की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
- न्यूज़
- Wednesday | 4th September, 2024
यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में वरुणावत पर्वत पर फिर भूस्खलन, लगातार बारिश बन रही आफत; 50 परिवारों ने छोड़ा अपना घर प्रमुख शहरों का तापमान दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 22.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 24.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। चार जिलों में यलो अलर्ट मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो रही है।
इसे देखते हुए इन जनपदों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य के चार जनपदों के अलावा अन्य पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली चमकने के साथ मध्यम वर्षा हो सकती है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के इन इलाकों में गरजेगा बुलडोजर, रेलवे व जिला प्रशासन आज करेगा कार्रवाई बिधौली मार्ग आरबीएम डाल कर वैकल्पिक व्यवस्था शुरू नंदा की चौकी-बिधौली मार्ग के बीते मंगलवार को क्षतिगस्त हुए हिस्से की मरम्मत कार्य प्रारंभ हो गया है।
बुधवार को जेसीबी के माध्यम से आरबीएम डालकर वैकल्पिक व्यवस्था शुरू की गई। क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां पर रोड काटन हो रहा है वहां पर तार जाल लगाकर मार्ग काटन को रोका जाए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।