- होम >>
Uttarakhand Weather: दून में लगातार नौवें दिन तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार, मैदानी क्षेत्रों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट
- न्यूज़
- Monday | 17th June, 2024
बीते करीब दो सप्ताह से उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है।
चटख धूप खिलने के कारण झुलसाने वाली तपिश और लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं।
देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में आसमान से आग बरस रही है।
अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।
मई में आल टाइम हाई पहुंचने के बाद जून में भी दून के अधिकतम तापमान ने रिकार्ड तोड़ दिए हैं। बीते मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 122 वर्ष में सर्वाधिक है।
जबकि, आल टाइम रिकार्ड वर्ष 1902 में 43.9 डिग्री सेल्सियस है।
दून में बीते चार दिनों से अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।