Uttarakhand Weather: देहरादून में भीषण गर्मी, पारा 43 डिग्री पार... आने वाले दिनों में टूट सकता है ऑल टाइम रिकॉर्ड

शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से आठ अधिक 43.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

दून समेत मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप पिछले एक पखवाड़े से बना हुआ है।

लू के थपेड़ों से जनजीवन बेहाल है।

आगे दून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में अगले दो दिन पारे में कमी आने की संभावना नहीं है।

दोपहर बाद कहीं-कहीं हवाएं चलने और बादलों के गर्जन की भी संभावना है। लोग सुबह से ही गर्मी से बेहाल दून में भीषण गर्मी का आलम यह है कि सुबह नौ बजे कई स्थानों पर तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच रहा है, जिससे लोग सुबह से ही गर्मी से बेहाल हो रहे हैं।

दोपहर 12 बजे आशारोड़ी का तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर ढाई बजे दून का अधिकतम तापमान कई स्थानों पर 43.0 डिग्री सेल्सियस रहा दोपहर की भीषण गर्मी से रात 12 बजे तक भी तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

कहीं-कहीं दोपहर बाद हवाएं चल सकती हैं। पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, चमोली और बागेश्वर व रुद्रप्रयाग जनपदों में ऊंचाई वाले स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।