- होम >>
Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप परीक्षा ले रही, आज इन जिलों में ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी
- न्यूज़
- Wednesday | 5th June, 2024
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है वर्षा और ओलावृष्टि दून में मंगलवार को सुबह से ही चटख धूप खिली रही और पारा तेजी से चढ़ने लगा।
हालांकि, हवा चलने से दोपहर तक गर्मी से फौरी राहत रही, लेकिन धीरे-धीरे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा और तपिश बढ़ गई।
दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराने लगे।
हालांकि, कहीं भी वर्षा नहीं हुई और उमसभरी गर्मी ने बेहाल किया।
उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज दून में आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक बादल छाये रहने की आशंका जताई है।
इस दौरान सतही हवाएं चल सकती हैं और कहीं-कहीं 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने की चेतावनी दी गई है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा और ओलावृष्टि हो सकती है। प्रमुख शहरों का तापमान शहर, अधिकतम, न्यूनतम देहरादून, 39.5, 24.0 ऊधम सिंह नगर, 39.6, 23.9 मुक्तेश्वर, 26.3, 11.0 नई टिहरी, 28.2, 13.1 ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।