ऋषिकेश: मातृशक्ति का मिला साथ तो भरने लगा नगर निगम का खजाना, त्रिवेणी स्वयं सहायता समूह ने दूर कर दिया घाटा

महिलाओं ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

यूजर चार्ज नहीं देने वाले प्रत्येक परिवार और व्यापारिक प्रतिष्ठान की रिपोर्ट तैयार होने लगी।

यूजर चार्ज नहीं देने वालों को सचेत भी किया जाता रहा।  इसके सुखद परिणाम दिखाई देने लगे हैं और बीते जून से नगर निगम का डोर-टू-डोर कूड़ा वाहन सेवा का मासिक यूजर चार्ज 20 लाख रुपये से अधिक मिल रहा है।

जबकि, नवंबर 2023 तक यह महज चार लाख रुपये तक था।  पहले आग्रह फिर दी चेतावनी  महिला समूहों ने पहले सभी से समय से शुल्क देने का आग्रह किया।

इसके बाद भी जब कुछ लोग शुल्क नहीं दे रहे थे, तो चेतावनी के साथ यूजर चार्ज देने में लापरवाह परिवारों व  प्रतिष्ठानों की सूची तैयार की है, जिसे एक सप्ताह पहले नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी को सौंपा जा चुका है।  अब नगर आयुक्त ने 718 लोगों को नोटिस जारी कर दिए हैं, जिन्हें एक सप्ताह के भीतर बकाया यूजर चार्ज का भुगतान नहीं करने पर 5000 रुपये का आर्थिक दंड लगाने की चेतावनी दी गई है।   महिलाओं को मिलती है 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि निगम के सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट बताते हैं कि त्रिवेणी सेना में 20 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 135 महिलाओं को शामिल किया गया है।

समूहों में न्यूनतम पांच और अधिकतम दस सदस्य हैं।  प्रत्येक समूह को दो वार्ड में यूजर चार्ज एकत्र करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किसी वार्ड से महीने में 70 से 80 हजार रुपये राजस्व प्राप्त होता है, तो कई वार्ड ऐसे भी हैं, जहां से तीन से लेकर पांच लाख रुपये तक यूजर चार्ज के रूप में मिल जाते हैं।  प्रत्येक समूह द्वारा एकत्र यूजर चार्ज की 25 प्रतिशत राशि समूह के खाते में डाली जाती है, जो सभी सदस्यों में समान रूप से वितरित होती है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।