केदारनाथ उपचुनाव: प्रत्याशियों के भाग्यविधाता बनेंगे 90,450 मतदाता, पीएम मोदी की साधना स्थली को लेकर कांग्रेस सतर्क

केदारनाथ के लिए पर्यवेक्षक दल में गणेश गोदियाल को स्थान देहरादून: प्रदेश में रिक्त चल रही केदारनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तिथि तय होते ही राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए चार दिन पहले गठित दो सदस्यीय पर्यवेक्षक दल में संशोधन किया है।

यह दल अब चार सदस्यीय हो गया है। वरिष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य गणेश गोदियाल और सदस्य के रूप में समीपस्थ बदरीनाथ सीट से विधायक लखपत सिंह बुटोला को इसमें स्थान दिया गया है।

गोदियाल को पर्यवेक्षक बनाकर पार्टी ने उपचुनाव को धारदार बनाने की अपनी रणनीति को एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने मंगलवार को चार सदस्यीय पर्यवेक्षक दल की घोषणा की।

इससे पहले गत 11 अक्टूबर को उन्होंने केदारनाथ उपचुनाव के लिए दो सदस्यीय पर्यवेक्षक दल गठित किया था।

इस दल में विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और हरिद्वार जिले की झबरेड़ा सीट से विधायक वीरेंद्र जाति को सम्मिलित किया गया है। दोनों पर्यवेक्षक मैदानी जिलों से संबंध रखते हैं।

पर्वतीय क्षेत्र से किसी को पर्यवेक्षक नहीं बनाया गया था।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।