- होम >>
राहुल, प्रियंका और खरगे...ये 10 अहम चेहरे `देवभूमि` में करेंगे कांग्रेस का प्रचार, लिस्ट में इनका भी नाम
- न्यूज़
- Friday | 5th April, 2024
राज्य ब्यूरो, देहरादून।
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा एवं पड़ोसी प्रदेश हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत राष्ट्रीय स्तर के 10 नेता आएंगे।
पार्टी ने प्रदेश के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत उत्तराखंड से 30 नेता स्टार प्रचारक के रूप में मोर्चा संभालेंगे।
इनमें पार्टी के सभी 18 विधायक भी सम्मिलित हैं।
स्टार प्रचारकों की सूची में सलमान खुर्शीद समेत अल्पसंख्यक वर्गों के चार नेताओं को भी स्थान मिला है।
स्टार प्रचारकों में नहीं है सोनिया गांधी का नाम उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीट के लिए मतदान 19 अप्रैल को होना है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Dehradunकी अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।