10 साल के बच्चे को पहले दफनाया, तीन दिन बाद ही शव निकालना पड़ा; मौत की वजह जान हैरान रह गए माता-पिता

सदर अस्पताल में दंडाधिकारी की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड के द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

मामला सारवां थाना क्षेत्र के मनीगढ़ी गांव का है। आम तोड़ने पर पिटाई करने का आरोप मनीगढ़ी गांव निवासी राजेश यादव के 10 वर्षीय पुत्र के शव को प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सीओ राजेश कुमार साहा, थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह की उपस्थिति में निकाला गया।

इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।

इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को देवघर सदर अस्पताल भेजा दिया गया। मृतक के पिता थाना क्षेत्र के मनीगढ़ी गांव निवासी राजेश यादव ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही एक व्यक्ति पर पुत्र को मारपीट कर गंभीर करने और इस कारण इलाज के क्रम में उसकी मौत हो जाने का आरोप लगाया है।इसके आलोक में एसडीएम देवघर के निर्देश पर सारवां सीओ राजेश कुमार साहा को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था।

दंडाधिकारी के मौजूदगी में शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दिए गए आवेदन में पिता ने आरोप लगाया है कि सात मई को 12:30 बजे दिन में उनका नाबालिग पुत्र प्रीतम कुमार अपने हम उम्र मित्रों के साथ मनीगढ़ी स्कूल के बगल में गनू झा के आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। पेड़ से नीचे नहीं उतर पाया प्रीतमइसी बीच गनू झा वहां आ गया और उसे देखकर सभी बच्चे भाग गए।

आरोप है कि प्रीतम पेड़ से नीचे नहीं उतर पाया ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।