धमतरी मे चिकन हुआ 25% सस्ता, 30 में से 15 सैंपल निगेटिव

संक्षेप:

पड़ाेसी राज्याें में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। पड़ोसी जिले बालोद, कांकेर व राजनांदगांव में कौए, मुर्गियों व कोयल पक्षी मृत मिले हैं। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट है।

पड़ाेसी राज्याें में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद जिले में भी अलर्ट जारी किया गया है। पड़ोसी जिले बालोद, कांकेर व राजनांदगांव में कौए, मुर्गियों व कोयल पक्षी मृत मिले हैं। इसके बाद पशु चिकित्सा विभाग अलर्ट है। जिले के पोल्ट्री फॉर्म में जाकर सैंपल लिए जा रहे हैं। 3 दिन में 30 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए रायपुर लैंब भेजे हैं। अच्छी बात यह कि इनमें से 15 की रिपाेर्ट निगेटिव अाई है। बाकी 15 की रिपोर्ट आना बाकी है। बर्ड फ्लू की आशंका से चिकन की मांग घटने से 25% सस्ता हो गया है। जिले से मुर्गियां बिकने के लिए ओडिशा जाती है, लेकिन बॉर्डर पर इसकी ट्रांसपोर्टिंग रोकी गई है। इसकी निगरानी के लिए टीम बनाई गई है। जिले में झारखंड, राजस्थान, आंध्रप्रदेश जैसे राज्यों से मुर्गियां पहुंचती है, जो करीब 10 दिन से नहीं आ रही है। मुर्गियाें का ट्रांसपोर्टिंग आगे भी बंद रही तो कई पोल्ट्री फॉर्म बंद हाे सकते हैं। उप-संचालक के मुताबिक जिले में 60 पोल्ट्री फॉर्म हैं, लेकिन बर्ड फ्लू के लक्षण फिलहाल नहीं है।

चिल्हर में मुर्गे का दाम 95 रुपए तक


बर्ड फ्लू की आशंका से बायलर चिकन की मांग घट गई है। इस कारण दाम कम हाे गए हैं। रविवार को बाजार में 25 से 30 रुपए किलो तक भाव घटने के बावजूद 30 प्रतिशत पूछ-परख कम हो गई है। थाेके में मुर्गे का दाम 85 से 95 रुपए प्रति किलो है। दिसंबर में यह 140 से 150 रुपए किलो तक बिका था। इससे पहले मार्च, अप्रैल के दौरान कोरोना के कारण चिकन के भाव में गिरावट आई थी। डिमांड इतनी कम हाे गई कि कई पोल्ट्री फॉर्म संचालकों ने फ्री में मुर्गे बांट दिए थे। करीब 6 महीने बाद पोल्ट्री फॉर्म संचालक अब बर्ड फ्लू से नुकसान होने की आशंका पोल्ट्री फॉर्म व्यापारी जता रहे हैं।


बर्ड फ्लू पर अलर्ट जारी: उपसंचालक


पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक एमएस बघेल ने बताया कि पड़ोसी राज्यों में बर्ड फ्लूू के संक्रमण की जानकारी मिलते ही अफसरों को अलर्ट कर दिया है। पड़ोसी जिलों में मुर्गी, कौओं व कोयल मृत मिले हैं। जिले से 30 सैंपल रायपुर भेजे है। करीब 15 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ओडिशा बॉर्डर सील है।

संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने से इंसानों को खतरा

ये भी पढ़े : Senior Citizen Health: बुढ़ापे में बनी रहती है इन बीमारियों का खतरा, ये लक्षण दिखें तो हो जाएं सावधान



यह एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है। पक्षियों में एक-दूसरे से फैलने वाला है। संक्रमित पक्षी के संपर्क में आने से यह रोग इंसानों को भी हो जाता है। वायरस संक्रामक होता है। यह उनमें सांस की गंभीर बीमारी का कारण बनता है। इसके कई स्ट्रेन हैं, लेकिन एच-5 एन-1 सबसे खतरनाक है। बुखार, बेचैनी, खांसी, गले में खराश और मांस पेशियों में दर्द इसके लक्षणों में शामिल हैं। इससे मौत तक हो जाती है।


पोल्ट्री फॉर्म संचालक बोले हम बरत रहे सावधानी हैं


पोल्ट्री फॉर्म संचालक बसंत देवांगन ने बताया कि व्यापारियों ने बर्ड फ्लू को देखते हुए सावधानी रखी है। पोल्ट्री फार्म में मुर्गों को 35 डिग्री तापमान में रखा जा रहा है। पोल्ट्री फॉर्म से जुड़े व्यापारी भी सतर्क हैं। ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश बॉर्डर सील होने से दूसरे राज्यों से मुर्गियां नहीं आ रही है।

राज्य सीमा से लगे गांवों में टीम कर रही जागरूक


जिले के सभी ब्लॉकों में विशेष टीम बनाई गई है। जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम बनाई है। 7 अधिकारी व कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी है। टीम बर्ड फ्लू की आशंका को देखते ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। खासकर पड़ोसी राज्य के बॉर्डर से लगे हुए गांवों में टीम पहुंच रही हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य धमतरी की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।