धमतरी जिले में पारे में दर्ज की गई 2 डिग्री तापमान की बढ़त, आने वाले 4 दिनों में बारिश की संभावना

संक्षेप:

मंगलवार को 2 डिग्री तापमान बढ़ा

6 और 7 फरवरी को जिले में बारिश की संभावना

फिलहाल शीतलहर की चपेट में जिला

उत्तर से ठंडी और शुष्क हवा आने के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई.. जिसके बाद मौसम वैज्ञानिकों के कहे मुताबिक मौसम में 2 डिग्री तापमान बढ़ा हुआ दर्ज हुआ... पूरे जनवरी में धमतरी जिले का तापमान अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया... जनवरी 2021 में ठंड में काफी उतार-चढ़ाव होता रहा है...

 

वर्तमान में जिला शीतलहर की चपेट में है। सोमवार की सुबह कोहरा छाया रहा... वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 6 और 7 फरवरी को जिले में बारिश की संभावना है... जबकि अगले 48 घंटे मौसम शुष्क और सर्द रहेगा....

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से ठंडे और शुष्क हवाओं के आने की दिशा में परिवर्तन हो रहा है। ऐसे में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने और आसमान साफ रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान कम रहने और हवा में नमी होने के कारण सुबह के समय कोहरा छा रहा है... यह देर रात से ही गिरने लगता है.... रात 9 बजे के बाद ही कोहरा गिरने लगता है। जबकि सुबह 6 बजे तक घना हो जाता है। सूर्य उदय होने व धूप निकलने के बाद इसमें कमी आ रही है। शहर के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी होगी।

जनवरी पहले पखवाड़े में न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज नहीं हुआ। 1 जनवरी को 12 डिग्री, 3 जनवरी को 13 डिग्री, 5 जनवरी के 15 डिग्री व 6 से 7 जनवरी तक सामान्य से 7 डिग्री अधिक रहा। 10 को न्यूनतम का पारा 16.4 डिग्री रहा। यह 17 जनवरी तक लगातार कम होता रहा। 9.6 डिग्री तक कम हुआ। 31 जनवरी को 9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य धमतरी की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।