- होम >>
Dhanbad Lok Sabha Result: धनबाद लोकसभा सीट पर क्यों हुई कांग्रेस की हार? कार्यकर्ताओं ने गिनवा दिए ये बड़े कारण
- न्यूज़
- Saturday | 6th July, 2024
इन्होंने रखी अपनी बात धनबाद लोकसभा चुनाव में हार कारणों की समीक्षा करने पहुंचे झारखंड चुनाव परिणाम समीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बलमुचु, पूर्व सांसद सदस्य प्रदीप तुलस्यान, भीम कुमार एवं सुल्तान अहमद के सामने कांग्रेसियों ने खुलकर अपनी बात रखी। कुछ ने कहा कि चुनाव में आपसी समन्वय की कमी रही और कांग्रेस प्रत्याशी को समय कम मिला।
इस पर कुछ ने आपत्ति जताते हुए कहा कि चुनाव संगठन लड़ता है प्रत्याशी नहीं। अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति के कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में खुद की उपेक्षा और अल्पसंख्यक समाज से प्रत्याशी न दिए जाने पर भी सवाल किया।
इन सबके बीच झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने प्रत्याशी से ऊपर संगठन की बात कर सभी को चुप करा दिया। ये बोले झरिया के विधायक झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव भी बहुत करीब से देखा है।
जो हालात 2019 में थे वो 2024 में नहीं थे।
हमने अपना वोटिंग परसेंटेज बढ़ाया है।
इसके लिए सभी को बधाई।
शिकायतें अपनी जगह हैं।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।