- होम >>
Dhanbad Mumbai Train: धनबाद-मुंबई स्पेशल ट्रेन का समय बदला, अब रात 11 बजे चलेगी; जानिए पूरा अपडेट
- न्यूज़
- Wednesday | 21st May, 2025
गिरिडीह से नवादा तक सतगांवा होकर 130 किमी लंबी नई लाइन बिछेगी।
रेलवे ने इस प्रोजेक्ट के इंजीनयरिंग कम ट्रैफिक सर्वे को स्वीकृति दे दी है।
सर्वे के अनुमानित लागत के तौर पर सात लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है।गिरिडीह-नवादा नई रेल लाइन प्रोजेक्ट को साल 2018 के बजट में ही मंजूरी मिल गई थी।
अब इंजीनयरिंग कम ट्रैफिक सर्वे शुरू होगा।
इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से गिरिडीह से बिहार के कई क्षेत्रों तक पहुंचने की राह आसान हो सकेगी। क्या है इंजीनियरिंग कम ट्रैफिक सर्वे?ट्रैफिक सर्वे में ट्रैफिक का पैटर्न और भविष्य के ट्रैफिक का आकलन किया जाएगा।
इससे नई लाइन अवसंरचना की आवश्यकता और उसके संभावित प्रभाव का निर्धारण करने में मदद मिलेगी।इंजीनियरिंग सर्वे के दौरान प्रस्तावित मार्ग, उस मार्ग पर पर ब्रिज, सुरंग व अन्य निर्माण आवश्यकताओं का अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
सर्वेक्षण में तकनीकी चुनौतियों और संभावित पर्यावरणीय प्रभावों पर विचार कर परियोजना की समग्र व्यवहार्यता का आकलन किया जाएगा। ये भी पढ़ें- Dhanbad News: रांची-धनबाद के बीच कई घंटों के लिए थम गईं ट्रेनें, कुछ का रूट भी बदला; सामने आई ये वजहये भी पढ़ें- Dhanbad Mumbai Train: धनबाद-लोकमान्य तिलक मुंबई स्पेशल के जून तक के सभी फेरे रद, टिकट बुकिंग बंद ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।