- होम >>
Dhanbad News: धड़ल्ले से चल रही बालू की तस्करी, मंत्री की शिकायत भी बेअसर; सामने आए कई मामले
- न्यूज़
- Saturday | 31st May, 2025
वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री सह जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के सामने पूर्व में भी बालू तस्करी हो रही थी।
उन्होंने स्वयं इसकी शिकायत की थी।
परंतु उनकी शिकायत के बावजूद बालू तस्करी पर अंकुश नहीं लग सका। भोले भाले आदिवासियों को कर देते हैं आगेजब भी छापामारी दल बालू घाटों पर छापेमारी के लिए आता है तो बालू तस्कर भोले भाले आदिवासी महिलाओं एवं पुरुषों को सामने कर देते हैं।
उनसे कहा जाता है कि तुम लोग जो ट्रैक्टर पर बालू लोड करते हो वह बंद हो जाएगा।जबकि सच्चाई यह है कि भोले भाले आदिवासियों को एक ट्रैक्टर लोड करने में मात्र चार से पांच सौ रुपये ही मिलते हैं।
जबकि तस्कर इसी बालू को बेचकर लाखों रुपये की कमाई करते हैं। नाबालिक लड़के चला रहे हैं ट्रैक्टर व हाइवाबालू तस्करी में चलने वाले हाइवा एवं ट्रैक्टर को नाबालिग लड़के चलाते हैं।
इसके कारण कभी भी सड़क दुर्घटना हो सकती है और तो और 30- 30 टन बालू लोड हाइवा के परिचालन होने के कारण ग्रामीण सड़कों का भी बुरा हाल हो गया है।
सड़कें बनती हैं तथा छह माह से साल भर में गड्ढों में तब्दील हो जाती है। कब-कब हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर हमले 23 अक्टूबर 2019 को तत्कालीन एसडीएम राज महेश्वरम को मोराडीह में बालू तस्करों ने बंधक बनाया था।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।