- होम >>
Dhanbad News: भागाबांध में अवैध ब्लास्टिंग से बढ़ी ग्रामीणों की मुश्किल, घरों में आईं दरारें; गांव पहुंची जांच टीम
- न्यूज़
- Sunday | 1st June, 2025
ग्रामीण राजेश कुमार महतो ने बताया की लगभग 15-20 दिन से कंपनी के द्वारा 17 नंबर इंकलाइन में कोयला उत्पादन के लिए खदान के नीचे ब्लास्टिंग कर रही है जिससे हमारे बस्ती में कई घरों के दीवारों में दरार आ गई है।
इसकी शिकायत पत्र उच्च अधिकारियों को दिया गया था, जिसके बाद बीसीसीएल द्वारा जांच टीम गांव पहुंची है।
ब्लास्टिंग से गांव कांप रहा है।
ग्रामीणों में डर का वातावरण बना हुआ है । बीसीसीएल के सीनियर ओवरमैन राजेंद्र कुमार रवानी ने बताया कि कंपन मापने वाली मशीन लगा कर डीजीएमएस के नियम अनुसार ब्लास्टिंग के कंपन का लगभग पांच या छह दिन जांच की जाएगी, रिपोर्ट को अपने क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कराई जाएगी।बीसीसीएल के एमटी (मशीनी ऑपरेटर) गोराई चंद्र महतो ने बताया की आदेशानुसार हमलोग गांव में मशीन लगाकर कंपन की मात्रा जांच कर कार्यालय में जमा कर दिया जाएगा। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।