अमेठी, गौरीगंज-रायबरेली में नहीं रुकेगी नीलांचल, लेट चलेगी आगरा कैंट-कोलकाता; धनबाद-पटना ट्रेन पर भी आया अपडेट

17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 29 जुलाई तथा 17008 दरभंगा- सिकंदराबाद एक्सप्रेस एक अगस्त से पारंपरिक आइसीएफ कोच के स्थान पर अत्याधुनिक एलएचबी कोच से चलेगी।

अभी सेकेंड एसी के दो, थर्ड एसी के सात, स्लीपर के 11 तथा जनरल के दो कोच जुड़ रहे हैं।एलएचबी में परिवर्तित होने से थर्ड एसी के छह तथा स्लीपर के आठ कोच ही जुड़ेंगे।

स्लीपर के तीन एवं थर्ड एसी का एक कोच कम कर साधारण श्रेणी के चार कोच जोड़े जाएंगे। 10 जुलाई से एलएचबी रैक से चलेगी धनबाद-पटना इंटरसिटीधनबाद से जसीडीह, झाझा होकर पटना जानेवाले यात्रियों को जुलाई से चमचमाते एलएचबी कोच में बैठ कर यात्रा का मौका मिलेगा।

रेलवे ने धनबाद-पटना इंटरसिटी के साथ बरकाकाना-पटना व पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस को एलएचबी रैक से चलाने की तिथि की घोषणा कर दी है।13331 धनबाद- पटना एक्सप्रेस 10 जुलाई तथा वापसी में 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी 14 जुलाई से एलएचबी कोच के साथ चलेगी। 13350 पटना- सिंगरौली एक्सप्रेस 10 जुलाई तथा 13349 सिंगरौली- पटना एक्सप्रेस 14 जुलाई एवं 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस 12 जुलाई व 13347 बरकाकाना- पटना पलामू एक्सप्रेस 13 जुलाई से एलएचबी कोच से चलेगी।एलएचबी में परिवर्तन होने से सेकेंड एसी के एक के बदले दो कोच, थर्ड एसी के तीन के बदले चार कोच, स्लीपर के सात के बदले छह कोच तथा साधारण श्रेणी के छह कोच जुड़ेंगे। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।