सोनम की संगीत में बादशाह ने लगाया रैप का तड़का, वरूण धवन भी आये इस अंदाज में नजर

संक्षेप:

  • सोनम कपूर और आनंद आहुजा आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे
  • बादशाह ने संगीत में जमकर अपनी रैप का तड़का लगाया
  • वरुण धवन और अर्जुन कपूर ने रैपिंक कर किया जमकर डांस

सोनम जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक तरफ वह अपनी शादी को लेकर वह बेहद खुश और एक्साइटेड हैं वहीं पूरा बॉलीवुड जश्न से कम नहीं है। सोमवार को सोनम की संगीत सेरेमनी में कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की थी और यहां पर रैपर और सिंगर बादशाह भी नजर आए। बादशाह ने संगीत में जमकर अपनी रैप का तड़का लगाया तो वरुण धवन और अर्जुन कपूर भी पीछे नहीं रहे दोनों ने भी बादशाह के साथ रैपिंक की और जमकर डांस भी किया।

दरअसल, सोनम के संगीत की कई सारी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और सभी वीडियोज में बॉलीवुड सितारे और सोनम कपूर मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में बादशाह, वरुण धवन और अर्जुन कपूर नजर आ रहे हैं। वरुण धवन अपनी फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के गाने सेटरडे सेटरडे पर रैप गाते हुए दिख रहे हैं तो वहीं अर्जुन कपूर उस पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े : भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ की फिल्म " नाच बैजु नाच " का ट्रेलर लॉन्च


सोमवार को हुए कार्यक्रम में भी जैकलीन, कैटरीना कैफ, वरुण धवन, स्‍वरा भास्‍कर, शिखा तल्‍सानिया, करिश्‍मा कपूर, रेखा, करण जौहर, फराह खान जैसे बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए। बता दें कि आनंद अहूजा दिल्‍ली के रहने वाले हैं और जानेमाने बिजनेसमैन हैं। सोनम और आनंद की शादी आज मुंबई में अनिल कपूर के घर होने जा रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।