Car Loot Case: पुलिस ने एक घंटे में किया लूट का खुलासा, ऐसे हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश; नए कानून के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

नए कानून के तहत दर्ज हुआ केस पुलिस ने नए आपराधिक कानून के तहत लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

साथ ही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद बरामद कार की वीडियोग्राफी भी कराई है। एक बदमाश ने लूट ली थी कार एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक शामली निवासी सुनील चौहान राजनगर सेक्टर-नौ में सोमवार दोपहर स्विफ्ट डिजायर कार से किसी काम से आए थे।

उनसे चाकू के बल पर एक बदमाश ने कार लूट ली और फरार हो गया। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में रुपये के लेनदेन में मारपीट, फोन पर मिली सूचना पर दर्ज हुई FIR कार में लगा हुआ था जीपीएस वहीं, पीड़ित ने घटना की सूचना राजनगर पुलिस चौकी पर देते हुए बताया कि उनकी कार में जीपीएस लगा हुआ है और एक्टिव भी है।

पुलिस ने लूट की सूचना मिलने के बाद कार तलाशते हुए आरोपित को राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- नए कानून के तहत गाजियाबाद में दर्ज हुआ पहला मुकदमा, धाराएं पुरानी पुलिस अनुसार पकड़ा गया आरोपित सरधना के कालंद का रहने वाला राजचेतन त्यागी है।

आरोपित पर हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा पूर्व में दर्ज है। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।