- होम >>
Delhi Weather: तेज हवाओं के बावजूद शुक्रवार की सुबह रिकॉर्ड हुई सबसे गर्म, कब तक होगी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट
- न्यूज़
- Friday | 10th May, 2024
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। IMD Issues Rain alert पहाड़ों पर सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज हवा तो चल रही है, लेकिन अभी भी तापमान सामान्य से ऊपर ही है।
आलम यह है कि अब शुक्रवार की सुबह इस सीजन की सबसे गर्म हो गई है।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बादल छाए रहने, धूप भी खिलने और तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जारी किया है।
शुकवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री दर्ज हुआ।
यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा और इस सीजन में अभी तक का सबसे ज्यादा है।
इससे पूर्व हाल ही में 27.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
अधिकतम तापमान 39 डिग्री रह सकता है। रात के समय हल्की बारिश संभावित मौसम विभाग का अनुमान है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिन में बादलों की आवाजाही व 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।