Double Murder Case: आरोपितों के एनकाउंटर की मांग, पुलिस ने घोषित किया 25-25 हजार का इनाम; खौफनाक थी वारदात

पांच आरोपितों को जेल भेज चुकी है पुलिस इस मामले में सात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

जिसमें पांच आरोपितों को पुलिस जेल भेज चुकी है।

जबकि ये दोनों फरार चल रहे हैं।

मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र स्थित गांव रसूलपुर धौलड़ी के पप्पू ने निवाड़ी के खिंदौड़ा गांव में आम का बाग ठेके पर लिया हुआ था। आरोपितों ने की थी ताबड़तोड़ फायरिंग बताया गया कि 10 दिन पहले पप्पू अपने बेटे राजा व चांद के साथ रात के समय बाइक से दूसरे बाग पर जा रहे थे।

इस बीच खिंदौड़ा-धौलड़ी रजवाहा पटरी मार्ग पर बाइक सवार आरोपितों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

जिसमें राजा व पप्पू की मौत हो गई जबकि, चांद गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपितों के एनकाउंटर व मकान के ध्वस्तीकरण की मांग इस मामले में आरोपितों के एनकाउंटर व मकान के ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर स्वजन समेत गांव के बड़ी संख्या में लोगों ने हंगामा किया।

पुलिस ने पप्पू के भाई की शिकायत पर मोहित, सुधीर, दीपक पुत्र सुधीर, लवली, दीपक पुत्र कांती, आसिफ और बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज किया। यह भी पढ़ें- खतरनाक थे इरादे: गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, पूछताछ में उगलेंगे 22 करोड़ की ठगी के बड़े राज; विदेश में बैठा है सरगना अंडरग्राउंड हो गए हैं दोनों आरोपित पुलिस ने मोहित, सुधीर, दीपक पुत्र सुधीर, लवली व बिट्टू को घटना के पांच दिन के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।