Ghaziabad Accident: तेज रफ्तार कैंटर ने मां और बीटेक छात्र को कुचला, बहन की दवा लेकर आ रहा था युवक

बहन की दवा लेकर आ रहा था युवक राजपाल के परिवार में उनकी पत्नी अमिता 48, पुत्र रितिक 22 व पुत्री हैं।

राजपाल का पुत्र आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था।

राजपाल की पुत्री विनेश की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है।

उसका उपचार मेरठ के चिकित्सक से चल रहा है।

रविवार सुबह रितिक अपनी मां अमिता के साथ बहन की दवा लेने के लिए मेरठ गया था। वापसी के दौरान सुबह करीब आठ बजे पटरी मार्ग पर पैंगा गांव के निकट रितिक की बाइक पीछे से आते एक तेज रफ्तार कैंटर की चपेट में आ गई, जिसके चलते दोनों मां- पुत्र गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कैंटर द्वारा ओवरटेक करने के प्रयास में हादसा हुआ। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया।

दोनों को मुरादनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।