- होम >>
Ghaziabad By-Election: 20 साल बाद होंगे उपचुनाव, BJP के लिए जीत की हैट-ट्रिक लगाना चुनौती
- न्यूज़
- Sunday | 16th June, 2024
2004 में पहली बार सपा ने सभी को हराया था 2004 के लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से विधायक सुरेंद्र गोयल गाजियाबाद - हापुड़ लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए थे, ऐसे में उन्होंने विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दिया था।
2004 में ही गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ तो उसमें सपा प्रत्याशी सुरेंद्र मुन्नी ने कांग्रेस प्रत्याशी सतीश त्यागी और भाजपा प्रत्याशी सुनीता दयाल को हराकर जीत हासिल की थी, यह पहला मौका था जब सपा को गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से जीत हासिल हुई। इससे पहले न ही इसके बाद सपा को अब तक इस सीट पर जीत हासिल हुई है, ऐसे में सपा इस सीट पर 2004 की तरह ही जीत हासिल करने के लिए मैदान में अपना प्रत्याशी उतार सकती है तो दूसरी तरफ 2012 में इस सीट पर जीत हासिल करने वाली बसपा भी दोबारा इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए पूरा प्रयास करेगी। दो साल में घटा भाजपा प्रत्याशी की जीत का अंतर गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में अतुल गर्ग ने 1,05,537 मतों से जीत हासिल की थी, लेकिन हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में अतुल गर्ग को गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट से 63,256 वोट से जीत हासिल हुई है।
इससे स्पष्ट है कि दो साल के अंदर ही गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर भाजपा का जीत का अंतर घटा है और आने वाले उपचुनाव में यहां पर भाजपा के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं होगा। जीत के लिए राजनीतिक दल चलते हैं सियासी चाल गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट पर वैश्य, अनुसूचित जाति के मतदाता निर्णायक भूमिका में रहते हैं।
इसलिए यहां पर राजनीतिक दल सियासी चाल चलते हैं।
2022 में हुए विधानसभा चुनाव में बसपा ने यहां पर पिछले चुनाव में ब्राह्मण प्रत्याशी को उतारा, जिससे कि सामान्य वर्ग के वोट में सेंध लगाकर वह जीत हासिल कर सके। सपा ने भी सामान्य सीट पर अनुसूचित वर्ग के प्रत्याशी को चुनाव के मैदान में उतारा, जिससे कि अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं के वोट प्राप्त कर जीत हासिल की जा सके, दोनों ही दल अपनी चाल में सफल नहीं हो पाए थे, लेकिन अब स्थितियां बदल रही हैं।
सपा इस लोकसभा चुनाव में मजबूती से आगे बढ़ी है और प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनी है, ऐसे में भाजपा के लिए उपचुनाव में जीत हासिल करने की चुनौती कठिन होने वाली है। 2022 में गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट कुल पड़े वोट - 2,44,908 विजेता भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को मिले मत - 1,50,205 उपविजेता सपा प्रत्याशी विशाल वर्मा को मिले मत - 44,668 2024 के लोकसभा चुनाव में गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट कुल पड़े वोट - 2,27,660 विजेता भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग को मिले वोट - 1,37,206 उपविजेता कांग्रेस प्रत्याशी डाली शर्मा को मिले वोट - 73,950 2004 में उपचुनाव में यह रहा था परिणाम प्रत्याशी दल मिले मत सुरेंद्र कुमार मुन्नी सपा 64,173 सतीश त्यागी कांग्रेस 52,715 सुनीता दयाल भाजपा 44,324 मुनीश शर्मा बसपा 42,162 ये भी पढ़ेंः Ghaziabad Weather: न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, रविवार रात रही सबसे गर्म; जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।