- होम >>
Ghaziabad Crime: केंद्रीय मंत्री के आवास के पास पेट्रोल पंप कैशियर से गनप्वाइंट पर लूट, रुपयों से भरा बैग छीन ले गए बदमाश
- न्यूज़
- Tuesday | 28th May, 2024
दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूटा प्रमांशु के मुताबिक सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनका कैशियर मयंक करीब साढ़े नौ लाख रुपये लेकर नवयुग मार्केट एसबीआई शाखा में जमा कराने जा रहा था।
डीपीएस फाटक से थोडा आगे सांसद आवास के पास मयंक को बाइक सवार दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर रुपयों से भरा थैला और मोबाइल लूट लिया।
रुपये लूटकर बदमाश तेजी से फरार हो गया। जाते हुए कैशियर का मोबाइल सड़क पर फेंक गए।
पीड़ित ने राहगीर की मदद से पेट्रोल पंप मालिक को घटना की सूचना दी।
मालिक ने पुलिस को सूचित किया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर जांच के लिए पहुंचे।
पीड़ित के बताए हुलिए और समय को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं। सोमवार को सतर्कता के बाद भी लुटेरे सफल रहे सोमवार को पुलिस की ओर से बैंकों के आसपास अतिरिक्त सतर्कता बरती जाती है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।