- होम >>
Ghaziabad Crime: स्वर्णकार के पीछे दिल्ली से लगे थे बदमाश, रेकी के बाद की वारदात
- न्यूज़
- Thursday | 13th June, 2024
बदमाशों ने स्वर्णकार को बाइक से नीचे गिरा दिया सिहानी के विद्या विहार में रहने वाले स्वर्णकार अंकित वर्मा अपने छोटे भाई दीपक वर्मा के साथ मंगलवार को दिल्ली से सोने- चांदी के आभूषण लेकर गाजियाबाद आ रहे थे।
नंदग्राम पुलिस चौकी के पास जब वह राजनगर एक्सटेंशन रोड पर पहुंचे तो पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने कालर खींचकर उनको बाइक से नीचे गिरा दिया। दीपक से सोने- चांदी के आभूषण से भरा थैला छीनने का प्रयास किया तो उन्होंने विरोध जताया।
बदमाशों में से एक ने दीपक के बाजू में गोली मार दी और उनसे थैला छीनकर दोनों बदमाश मौके से छीनकर भाग गए।
इस मामले में शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। सीसीटीवी कैमरे में मिली संदिग्धों की तस्वीर दीपक को उपचार के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि स्वर्णकार के पीछे बदमाश दिल्ली से लगे थे, दिल्ली में सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों की तस्वीर कैद मिली है। वारदात के बाद आरोपित किधर भागे हैं, इसकी अभी सटीक जानकारी नहीं मिल सकी है।
आरोपितों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।