Ghaziabad Election Result 2024: वाह, मजा आ गया... उत्साहित कार्यकर्ताओं को देखकर बोले अतुल गर्ग

विजयी जुलूस निकालने पर लगी है रोक आचार संहिता लागू होने के कारण विजयी जुलूस निकालने पर रोक लगी है।

ऐसे में भाजपा के पदाधिकारियों ने चुनाव कार्यालय के बाहर ही कार्यकर्ताओं को एकजुट होने के निर्देश दिए।

जैसे ही कार्यकर्ताओं को पता चला कि शाम पौने सात बजे अतुल गर्ग उनसे मिलने के लिए आ रहे हैं तो उनका उत्साह बढ़ गया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतुल गर्ग के पहुंचने पर उत्साह के साथ उनका स्वागत किया।

अतुल गर्ग ने उनकी मेहनत को सराहा और उनके अच्छे- बुरे वक्त में उनके साथ खड़ा रहने का वादा किया।

उन्होंने कहा कि यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है, इसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे।

अतुल गर्ग की तस्वीर और उनके संबोधन को कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाइल में भी कैद किया। कांग्रेस की डॉली शर्मा को छोड़ सभी की जमानत जब्त गाजियाबाद सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी समेत कुल 14 उम्मीदवार मैदान में थे।

भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग ने चुनाव सवा तीन लाख से अधिक मतों से जीता।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।