- होम >>
Ghaziabad News: इंदिरापुरम में चार सड़कें बनेंगी मॉडल, 117 करोड़ रुपये होंगे खर्च; लाखों लोगों को मिलेगा फायदा
- न्यूज़
- Wednesday | 11th September, 2024
3.44 लाख पौधे रोपित करेगा निगम शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम ने कवायद शुरू कर दी है।
इस कड़ी में निगम ने 16 स्थानों पर 1.55 लाख वर्गमीटर क्षेत्रफल जमीन पर 3.44 लाख पौधे रोपित करने का निर्णय लिया है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि हर्षा औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्क में 7435, पाइप मार्केट साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के सामने 18 हजार, मोहन नगर के वार्ड-70 स्थित अंबेडकर पार्क वृंदावन गार्ड ऑडिटोरियम वाले पार्क में एक लाख 1500, राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बाबू जगजीवन राम पार्क में 22497, साउथ साइट औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्क में 10 हजार 300, सिद्धार्थ विहार में 50 हजार, रईसपुर में निगम की खाली जमीन पर 6900, लोहा मंडी पुलिस चौकी के पास वाले पार्क में 4900 पौधे रोपित किए जाएंगे। इसके अलावा लोहा मंडी कमल जैन वाले पार्क में 16116, लोहा मंडी अशोक पहलवान पानी वाले पार्क में 8412, लोहा मंडी अभिषेक स्टील के सामने वाले पार्क में 21367, अमृत स्टील कंपाउंड पार्क में 3450, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित पार्क में 24500, महर्षि दयानंद पार्क में 31 हजार, इंदिरापुरम कनावनी पुलिया के पास 20 हजार व सांई उपवन में तीन हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।