- होम >>
Ghaziabad News: कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू, अगले 15 दिनों तक मांस की बिक्री पर रोक
- न्यूज़
- Sunday | 21st July, 2024
- दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन जिन्हें हरिद्वार अमरोहा, मुरादाबाद, लखनऊ आदि स्थानों पर जाना है, गाजीपुर बार्डर से यूपी गेट होते हुए एनएच-नौ पर डासना से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे - बागपत की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन ट्रोनिका सिटी, सोनिया विहार होते हुए जाएंगे। - हापुड़, बुलन्दशहर की तरफ से आने वाले वाहन डासना पुल से सीधे गाजियाबाद शहर की और न आकर एनएच-नौ का प्रयोग करते हुए जाएंगे। - बुलन्दशहर, हापुड़ की तरफ से आने वाले वाहन लाल कुआं से सीधे गाजियाबाद शहर की ओर न आकर एनएच-नौ का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। - दिल्ली, हापुड़, लालकुआं की ओर से आने वाले वाहन आत्माराम स्टील प्लान्ट तिराहा से शहर की ओर न आकर एनएच-नौ का प्रयोग करते हुए जाएंगे। - लोनी बार्डर से लोनी कस्बे की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। - संतोष मेडिकल कट से मेरठ तिराहा की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। - गौर ग्रीन एवेन्यू, खोड़ा, काला पत्थर, नोएडा सेक्टर 62, छिजारसी, कनावनी पुस्ता से एनएच-नौ होते हुए इंदिरापुरम क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। - गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग, पाइप लाइन मार्ग, दिल्ली मेरठ रोड व दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। - हापुड़, भोजपुर से आने वाले वाहनों का मोदीनगर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। - वसुंधरा फ्लाई ओवर से मोहननगर की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हेल्पलाइन नंबर - नगर नियंत्रण कक्ष - 9643208942 -देहात नियंत्रण कक्ष-8929436700 - ट्रांस हिंडन नियंत्रण कक्ष - 9643204440 - ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष - 9643322904 यातायात निरीक्षकों से भी संपर्क कर सकते हैं - यातायात निरीक्षक प्रथम दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे व शहर क्षेत्र-7007847097 - यातायात निरीक्षक द्वितीय मेरठ रोड व शहर क्षेत्र 8707676770 - यातायात निरीक्षक तृतीय मुरादनगर व मोदीनगर क्षेत्र - 7398000808 - यातायात निरीक्षक चतुर्थ यूपी गेट व इंदिरापुरम क्षेत्र - 8130674912 - यातायात निरीक्षक पंचम मोहननगर, तुलसी निकेतन व सीमापुरी क्षेत्र - 9219005151 - प्रभारी उपनिरीक्षक यातायात लोनी व टीला मोड़ क्षेत्र- 9412743743 भारी वाहनों का डायवर्जन रविवार आधी रात से लागू कर दिया गया है।
हल्के वाहनों का डायवर्जन 27 जुलाई की रात से लागू हो जाएगा।
वाहन चालक समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष में संपर्क कर सकते हैं।
- पीयूष कुमार सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में आज आधी रात से 5 अगस्त तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू, मेरठ रोड पर नहीं चल सकेंगे भारी वाहन ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।