Ghaziabad News: गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट सोसायटी का बुरा हाल, स्विमिंग पूल चालू नहीं; लिफ्ट भी हैं बंद

, गाजियाबाद। सिद्धार्थ विहार स्थित गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट सोसायटी में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है।

जिसकी मुख्य वजह अब तक आवास विकास परिषद द्वारा सोसायटी को पूरी तरह से आरडब्ल्यूए को हैंडओवर न किया जाना है।

सोसायटी में 95 प्रतिशत कार्य कराने के बाद ही आवास विकास परिषद द्वारा पजेशन दे दिया गया, जो कार्य अधूरे हैं उनको पूरा नहीं कराया जा रहा है।

गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट में की बंद पड़ी लिफ्ट l सोसायटी में आग से बचाव के लिए संसाधन पूरे नहीं है, ज्यादातर लिफ्ट बंद पड़ी हैं।

स्विमिंग पूल चालू नहीं है, लगभग 10 ट्रांसफार्मर यहां पर हैं, इनमें चार से अधिक फुंके हुए हैं, जिनको अब तक ठीक नहीं कराया गया है। आग से बचाव के इंतजाम के लिए संसाधन पूरे नहीं। इन समस्याओं को लेकर कई बार आवास विकास परिषद के अधिकारियों से वार्ता की गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

प्रस्तुत है अभिषेक सिंह की रिपोर्ट ... साेसायटी को जानें गंगा यमुना हिंडन अपार्टमेंट सोसायटी को आवास विकास परिषद द्वारा विकसित कराया गया है।

2011 में स्कीम निकाली गई थी।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।