Ghaziabad News: डिप्टी रजिस्ट्रार से शिकायत के बाद भी नहीं हुए RWA पदाधिकारियों के चुनाव, दो बार नामित हो चुके हैं निर्वाचन अधिकारी

निर्वाचन अधिकारी नामित होने के बाद भी नहीं हुए चुनाव निर्वाचन अधिकारी नामित होने के बाद भी सोसायटी में पांच माह तक चुनाव नहीं कराया गया।

इसकी शिकायत होने पर डिप्टी रजिस्ट्रार ने सोसायटी में चुनाव कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्वाचन कार्य से विरत करते हुए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नामित किया, उनको एक माह में चुनाव संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई। लेकिन अपर मुख्य अधिकारी द्वारा भी सोसायटी में चुनाव नहीं कराया गया।

आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी के कालातीत घोषित किए जाने के बाद भी अब तक चुनाव न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोसायटी में आग से बचाव के इंतजाम अधूरे सोसायटी में रहने वाले शांतनु पंडित और आंचल मिश्रा ने पूर्व में सोसायटी के अंदर आग से बचाव के लिए इंतजाम नाकाफी होने और उपकरणों के चोरी कराने के संबंध में भी मुख्य अग्निशमन अधिकारी से शिकायत की।

शिकायत के बाद एफएसओ शेषनाथ यादव ने निरीक्षण किया तो खामियां मिलीं। उन्होंने आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता और कालातीत हो चुकी आरडब्ल्यूए की कार्यकारिणी के अध्यक्ष यतेंद्र नागर, महासचिव कीर्ति सिंह को नोटिस जारी कर सोसायटी में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम 15 अप्रैल 2024 तक करने के लिए कहा, लेकिन अब तक सोसायटी में आग से बचाव के इंतजाम पूरे नहीं किए गए हैं। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

Read more Ghaziabad की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।